फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A high-tension power line snapped and fell onto the road.

Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा

Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A high-tension power line snapped and fell onto the road.
फोटो-04-एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से सड़क पर लगी आग। संवाद
चौडगरा। विद्युत उपकेंद्र बिंदकी रोड चौडगरा से जुनेजा एग्रो फार्म को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार देर रात टूटकर गिर गया। हादसा साई गांव में सुरेश भदौरिया के घर के पास मुख्य सड़क पर हुआ। तार गिरते ही तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठने लगीं और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर तार गिरा वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। प्रधान सुरेंद्र सिंह, अभिषेक, सौरभ, रानू और सुरेश भदौरिया ने बताया कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ी अनहोनी बच गई। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अवर अभियंता सुंदरम यादव ने बताया कि इंसुलेटर डाउन होने के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। लाइन को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है।

फोटो-04-एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से सड़क पर लगी आग। संवाद

फोटो-04-एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से सड़क पर लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed