फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A grand unity march was organised on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

Fatehpur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता यात्रा

Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A grand unity march was organised on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.
फोटो-45-सभा को संबो​धित करते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। संवाद - फोटो : udhampur news
फतेहपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर शनिवार को भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा का आयोजन पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ज्वालागंज रामलीला मैदान से लोगों को तिरंगा पटका पहनाकर राधानगर के लिए यात्रा को रवाना किया। यात्रा ज्वालागंज से होकर पीरनपुर, वर्मा चौराहा, अटल चौराहा, कलक्टरगंज, हरिहरगंज, देवीगंज, खुशवक्तराय नगर, राधानगर स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा के साथ किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी निर्णायक भूमिका के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने भी पटेल के जीवनवृत्त का वर्णन किया। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। इस मौके पर यात्रा प्रभारी जयंती वर्मा, संयोजक दयाशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मनोज शुक्ला, अर्पणा सिंह गौतम, सुशील तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

फोटो-45-सभा को संबोधित करते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। संवाद

फोटो-45-सभा को संबोधित करते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। संवाद- फोटो : udhampur news

फोटो-45-सभा को संबोधित करते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। संवाद

फोटो-45-सभा को संबोधित करते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed