फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fraud of Rs. 6.50 lakh was committed by luring someone with the promise of selling a truck.

Fatehpur News: ट्रक बेचने का झांसा देकर की 6.50 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 10 Feb 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs. 6.50 lakh was committed by luring someone with the promise of selling a truck.
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में ट्रक बेचने का झांसा देकर एक युवक से 6.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पोस्ट के जरिये सौदा तय करने के बाद ऑनलाइन भुगतान कराने के बाद आरोपी ने ट्रक देने से इन्कार कर धमकी दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा चौराहा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि राधानगर के बड़नपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने फेसबुक पर ट्रक बेचने की पोस्ट डाली थी। प्रदीप ने पोस्ट देख बड़नपुर पहुंचकर ट्रक खरीदने की बात की और छह लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप ने दो किस्तों में 5.83 लाख रुपये रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद ट्रक का टैक्स और बीमा कराने के नाम पर 76 हजार रुपये और भेजे गए। रुपये भेजने के बाद जब ट्रक ट्रांसफर कराने की बात की गई तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर ट्रक देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed