{"_id":"6a89f4966f58f8ad86040c84","slug":"a-four-lane-highway-will-be-constructed-from-pahur-tiraha-to-chilla-at-a-cost-of-600-crore-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-160933-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 600 करोड़ से पहुर तिराहे से चिल्ला तक बनेगा फोरलेन हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 600 करोड़ से पहुर तिराहे से चिल्ला तक बनेगा फोरलेन हाईवे
विज्ञापन
फोटो-21- बिंदकी चौडगरा मार्ग से निकला बाईपास। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बिंदकी। कानपुर-बुंदेलखंड के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए प्रस्तावित नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। पहुर तिराहे से चिल्ला पुल तक करीब 41 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट मांगा है। इसके निर्माण पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
प्रस्तावित फोरलेन हाईवे चौडगरा-बिंदकी रोड से शुरू होकर बिंदकी बाईपास होते हुए बांदा-सागर मार्ग से चिल्ला पुल तक पहुंचेगा। इसके निर्माण से कानपुर क्षेत्र और बुंदेलखंड के बीच आवागमन सुगम होगा। बिंदकी क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलने से व्यापारिक और परिवहन गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
हाईवे निर्माण के लिए मार्ग के दोनों तरफ करीब 40 मीटर जमीन अधिग्रहित किए जाने की योजना है। भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क को फोरलेन मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। कॉरिडोर बनने से भारी वाहनों के साथ सामान्य यातायात को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में लॉजिस्टिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।
विज्ञापन
शासन से एस्टीमेट मांगे जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने परियोजना की लागत, भूमि अधिग्रहण और निर्माण संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि शासन से एस्टीमेट मांगा गया है। इसे तैयार कर भेजा जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

फोटो-21- बिंदकी चौडगरा मार्ग से निकला बाईपास। संवाद- फोटो : सांकेतिक