फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fight broke out at a wedding over dowry dispute, injuring the bride's sister and brother-in-law.

Fatehpur News: दहेज के विवाद में शादी में मारपीट, दुल्हन की बहन-बहनोई घायल

Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out at a wedding over dowry dispute, injuring the bride's sister and brother-in-law.
फतेहपुर। शादी समारोह के दौरान दहेज के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दुल्हन की बहन और बहनोई को पीट दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बरात की विदाई कराई। घायलों ने इलाज कराने के बाद शनिवार को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ललौली थाने के मुत्तौर निवासी विवेक की पत्नी अंजना देवी ने बताया कि वह 26 फरवरी को पति के साथ मायके ग्राम कंधिया थाना असोथर में बहन की शादी में शामिल होने गई थीं। 27 फरवरी की रात करीब एक बजे दहेज के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूल्हे के बहनोई संजय और नीरज निवासी देवगांव, दूल्हे के भाई गुलशन प्रजापति निवासी बनरसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अंजना को लात-घूंसों और लाठी से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे पति विवेक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मौजूद लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया जिसके बाद बरात की विदाई हो सकी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


रंग लगाने के विरोध पर देवर-भाभी को पीटा
असोथर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में होली के दौरान रंग लगाने के विवाद में देवर-भाभी को पीट दिया। गांव निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि होली के दिन भाई आनंद कुमार को रामू, श्यामू, अजय और शिवम जबरन रंग लगा रहे थे। विरोध करने पर चारों ने आनंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचीं पत्नी विद्या देवी को भी पीट दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed