Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A ditch in the canal has been cut, filling the paddy crop with water.

Fatehpur News: नहर में कटी खांदी, धान की फसल में भरा पानी

Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A ditch in the canal has been cut, filling the paddy crop with water.
फोटो-32-पकी धान की फसल के खेतों में भर खांदी का पानी। संवाद
गाजीपुर। बहुआ ब्लाक बड़ा गांव मछरिया में शुक्रवार सुबह निचली गंगा नहर में खांदी कट गई। इससे सैकड़ों बीघा धान की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन


बड़ागांव मछरिया में निचली गंगा नहर में खांंदी कटने से सराफा बगहा के किसनो की धान की फसल में पानी भर गया। पकी धान की फसल में पानी भरने के फसल कटाई की समस्या पैदा हो गई है, क्योंकि गीले खेत में मशीन नहीं घुस पाएगी। ऐसे में फसल तैयार होने में विलंब होगा।

प्रभावित किसान लालसिंह, सुरेश सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू शिवहरे, राम आसरे ने बताया धान की फसल में पानी भरने से उत्पादन प्रभावित होना तय है, क्योंकि पका धान खेत में गिरेगा। जबतक खेत सूखेंगे, तबतक बड़ी मात्रा में सूखा धान खेतों में बिखर जाएगा।
विज्ञापन

सिचाई विभाग के एक्सईएन एसएल वर्मा का कहना है कि नहर में पानी रोक दिया गया है। खांदी बंद करने के लिए ठेकेदार को को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed