{"_id":"68c2b1ea87fb7647c50c9087","slug":"a-child-sleeping-on-the-roof-was-bitten-by-a-snake-and-died-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1262640-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: छत पर सो रही मासूम को सांप ने डसा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: छत पर सो रही मासूम को सांप ने डसा, गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छत पर सो रही बच्ची की बुधवार रात सांप के डसने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के सरकी की निवासी विमल पाल की चार वर्षीय पुत्री पल्लवी मां सुलेखा संग छत पर सो रही थी। त करीब 12 बजे बच्ची को सांप ने डस लिया। पल्लवी ने शोर मचाया तो मां ने टॉर्च जलाई। इस पर बेटी की हाथ की उंगली में सांप को चिपका देखा।
विज्ञापन
परिजन ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता विमल का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर इंजेक्शन लगाकर सोने चले गए। करीब दो घंटे बाद हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी डॉक्टर को दी गई, लेकिन कोई देखने नहीं आया। इस बीच बेटी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोप की जांच कराई जाएगी।