{"_id":"695969eaf2bbfe5ba807ed56","slug":"a-bullion-trader-stole-his-partners-jewellery-which-was-pledged-for-rs-35-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146772-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 35 लाख के गिरवी रखे साथी के गहने सराफा व्यवसायी ने हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 35 लाख के गिरवी रखे साथी के गहने सराफा व्यवसायी ने हड़पे
विज्ञापन
फोटो-31-एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे सराफा प्रमोद गुप्ता। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। सराफा व्यवसायी ने साथी व्यापारी के खिलाफ 35 लाख रुपये के गहनों की हड़पने की प्राथमिकी शुक्रवार को राधानगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उनकी खुशवक्तराय नगर में सराफा की दुकान है। यहां ग्राहक अपने गहने गिरवी रखते थे। ये गहने वह राघवेंद्र द्विवेदी के पास गिरवी रखता था।
ग्राहकों के वर्ष 2018 में गिरवी रखे गहनों के बदले आठ लाख रुपये दिए गए थे। इस लेनदेन के तहत 253 ग्राम सोना और 950 ग्राम चांदी के गहने राघवेंद्र के पास रखे गए थे। इस पर डेढ़ प्रतिशत वार्षिक ब्याज तय था।
विज्ञापन
आरोप है कि पिछले एक वर्ष से राघवेंद्र गहने लौटाने की बात पर लौटाने लगे। हाल ही में जेवर मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सराफा व्यवसायी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
एसपी से बोला पीड़ित... राघवेंद्र की वजह से पिता की मौत
पीड़ित प्रमोद गुप्ता ने परिवार के साथ शनिवार को एसपी अनूप सिंह से शिकायती की। उन्होंने एसपी को बताया कि पिता कल्लू की साथी राघवेंद्र की वजह से 31 दिसंबर को मौत हो गई थी। आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से राघवेंद्र से गहने मांग रहा है लेकिन उसने गहने नहीं लौटाए। ग्राहक आए दिन पुलिस से शिकायत की धमकी देते हैं। दुकान बंद होने से उसका रोजगार छिन गया है। उसने अपना मकान भी गिरवी रख दिया है। वह परिवार के साथ सदमे में है। आरोप लगाया कि वह शिकायत करने कई बार थाने गया। थानाध्यक्ष ने उसे कुछ रुपये लेकर सुलह का दबाव बनाया है। मना करने पर उसे थाने में गाली गलौज कर धमकाया है। थाने में एक सादे कागज में हस्ताक्षर कराए। उसी आधार पर अपने हिसाब से शिकायत लिखकर प्राथमिकी दर्ज की है।