फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A beauty parlor owner was duped of Rs 4 lakh by threatening her with imprisonment.

Fatehpur News: ब्यूटीपार्लर संचालिका को जेल की धमकी देकर चार लाख की ठगी

Sun, 01 Mar 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A beauty parlor owner was duped of Rs 4 lakh by threatening her with imprisonment.
फतेहपुर। थाना क्षेत्र की एक ब्यूटीपार्लर संचालिका से साइबर अपराधियों ने पार्सल के टैक्स का बहाना बनाकर चार लाख रुपये ठगी कर ली और परिवार समेत जेल भेजने की धमकी दी। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक युवक ने संपर्क किया और बताया कि 50 लाख रुपये कीमत का पार्सल आया है। उसने चार लाख रुपये टैक्स के लिए जमा करने को कहा।
विज्ञापन

पार्सल लेने से इन्कार करने पर आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए परिवार समेत जेल भेजने की धमकी दी। डराने-धमकाने के बाद महिला ने आरोपी के बताए बैंक खातों में चार लाख एक हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने एक लाख 70 हजार रुपये और मांगे। रुपये देने से मना करने पर उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर पति के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है। साइबर थाना प्रभारी मो. कमर खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed