{"_id":"6ac939378ad6448b9a042516","slug":"a-13-member-cell-will-monitor-stubble-burning-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-164183-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पराली जलाने की निगरानी करेगा 13 सदस्यीय सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पराली जलाने की निगरानी करेगा 13 सदस्यीय सेल
विज्ञापन
फतेहपुर। फसल अवशेष जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर 13 सदस्यीय अनुश्रवण सेल का गठन किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) इसकी अध्यक्षता करेंगे।
यह सेल धान की कटाई से लेकर रबी की फसल में गेहूं की बोआई तक पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेगा। साथ ही रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा भी करेगा। सेल में एएसपी, डीडीओ और उप कृषि निदेशक सहित 13 अधिकारी शामिल हैं।
जिला कृषि अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। सेल प्रत्येक कार्यदिवस में घटनाओं और उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करेगा। यह रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रमुख सचिव पर्यावरण को भेजी जाएगी। कृषि विभाग गांवों में जागरूकता अभियान चलाएगा। विद्यार्थियों के माध्यम से भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।