फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फूटा गुस्सा, हर दुकान पर लगा ताला

फूटा गुस्सा, हर दुकान पर लगा ताला

Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। एफडीआई व डीजल मूल्य वृद्धि और सब्सिडी युक्त रसोई गैस सिलेंडर सीमित करने के केंद्र के फैसलों के खिलाफ गुरुवार को भारत बंद के आह्वान पर जिले में अभूतपूर्व बंदी रही। प्रमुख बाजारों में जहां दुकानों के शटर नहीं उठे, वहीं चाय के होटल से लेकर पान की गुमटियां तक बंद रहीं। सदर अस्पताल के सामने स्थित दवा की दुकानों के भी शटर गिरे रहे। सपा ने खागा में ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया तो फैजुल्लपुर रेलवे स्टेशन पर किसान सभा ने टोल-डाउन के आगे खड़े होकर विरोध जताया। इसके अलावा व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों ने जुलूस निकाल कर कई जगह प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। व्यापारिक संगठनों की माने तो आज की बंदी से जिले का करीब दस करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और कारोबार में विदेशी निदेश को लेकर लोगों में इतना आक्रोश था कि गुरुवार को सुबह से ही प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर नाश्ते की दुकानें, ठेले व पान की गुमटियां नहीं खुलीं। ट्रेन व बस से उतरकर आने-जाने वालों को सड़क पर कहीं चाय व गुटखा तक नसीब नहीं हुआ। बाजारों में भी सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। कुछ छोटी दुकानें सुबह खुली, लेकिन 10 बजे के बाद इन दुकानों में भी ताले लटक गए। शहर के प्रमुख बाजार चौक, कलक्टरगंज, बाकरगंज आदि में ज्यादातर दुकानों के शटर गिरे रहे। जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर बंद होने से रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की माने तो गुरुवार की बाजार बंदी में करीब दस करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल (स्वतंत्र इकाई) के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई में शहर के दक्षिणी इलाके में जुलूस निकाला गया। मुख्य मार्गों से होकर जुलूस जयराम नगर पहुंचा, चौराहे पर कारोबारियों ने पेट्रोलियम मंत्री की पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने बाकरगंज मोहल्ले से जुलूस निकाला जो चौक और लालाबाजार से होता हुआ वर्मा चौराहे से कलेक्टरगंज अन्य मोहल्लों में घूमा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी की अगुवाई में निकला जुलूस बाद में कचहरी पहुंचा और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने चौक चौराहे से जुलूस निकाला। मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस पटेल नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच कर खत्म हुआ। जुलूस में विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह, जिला संयोजक प्रभुदत्त दीक्षित, डा. देवाशीष, कुलदीप भदौरिया, नीरज सिंह, प्रमोद द्विवेदी, नीलिमा, अजय कछवाह, अरविंद बाजपेई, बेलू मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा के युवा प्रकोष्ठ ने जुलूस निकालकर पटेल नगर चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू के नेतृत्व में सपाइयों ने जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। उधर, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खूब नारेबाजी की। सपा नेत्री नफीसा बानो के नेतृत्व में महिलाओं ने रिक्शा चलाकर महंगाई के विरुद्ध आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के मुताबिक यहां के सभी बाजार बंद रहे। सपाई जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां पर 9:15 बजे पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल व विधानसभा प्रभार जुबैर खां के नेतृत्व में 23212 मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद में बड़ी तादात में सपाई इंजन के ऊपर चढ़ गए और केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। कोतवाली प्रभारी ने समझा बुझाकर सपाइयों को ट्रैक से बाहर करने की कोशिश की तो सपाई जेल जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद सपाइयों को गिरफ्तार कर कुछ देर बाद रिहा कर दिया।

हसवा प्रतिनिधि के मुताबिक फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन में किसानसभा के नेतृत्व में पंचायत हुई और बाद में टोल-डाउन के सामने खड़े होकर केन्द्र सरकार के इस फैसले के विरोध में आवाज उठाई। आंदोलनकारियों का नेतृत्व राकेश कुमार ने किया। हथगाम प्रतिनिधि के मुताबिक नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष संजय साहू की अगुवाई में व्यापारियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और नगर के घूम-घूम कर सभी व्यावसाियक प्रष्ठिान बंद करा दिए। किशनपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के बंद का व्यापक असर देखा गया। सपाइयों ने व्यापारियों के साथ मिलकर बाजार बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed