फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारपीट कर लूटा

बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारपीट कर लूटा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के जोनिहा मार्ग पर चांदपुर मोड़ के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रोककर जमकर पिटाई की। इसके बाद कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर डाल दिया और उनके पास से 59 सौ रुपए और दो मोबाइल तथा बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक बरामद कर ली है। घायल चाचा-भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी जगन्नाथ का पुत्र रामकुमार (65) कुछ दिनों से बीमार है। गुरुवार को वह कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल इलाज कराने गया था। शाम को तूफान एक्सप्रेस से लौटने पर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर भतीजा बृजेश लिवाने के लिए आया। चाचा-भतीजा बाइक से गांव लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जोनिहा मार्ग पर चांदपुर मोड़ के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद 9-10 बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की और सड़क से कुछ दूर एक खेत में ले जाकर दोनों के हाथ पैर बांध दिए और बृजेश के पास से 4200 रुपए तथा रामकुमार के पास से 1700 रुपए तथा दो मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बृजेश ने किसी तरह खुद और चाचा को बंधन मुक्त किया। इसके बाद लहूलुहान चाचा भतीजे पास में ही स्थित कोढ़ई गांव पहुंचे और ग्रामीणों को आप बीती बताई। ग्रामीणों ने मलवां थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों की खोज की। घटना स्थल से कुछ दूर पुलिस को बाइक पड़ी मिल गई। बाद में पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, सहिली चौकी प्रभारी बालस्टर सिंह का कहना है कि लूट का मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रंजिश में चाचा-भतीजे की पिटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed