{"_id":"76130","slug":"Fatehpur-76130-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर धड़ाम, स्पार्किंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर धड़ाम, स्पार्किंग से दहशत
Fatehpur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। नगर में खजुहा चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग को दी। विभाग का कहना है नया ट्रांसफार्मर मंगाने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। तब तक इन मोहल्लों में बिजली के साथ पानी के लिए मारामारी रहेगी।
नगर के खजुहा चौराहा पर 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे जहानपुर, पैगंबरपुर, मुगल रोड, जोगियाना और कजियाना आदि मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार सुबह दस बजे के आसपास अचानक आग लगने से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। बगल में विद्युत विभाग का दफ्तर होने से तत्काल बत्ती बंद करा दी गई लेकिन इस दौरान हुई स्पार्किग से लोग दहशतजदा रहे। स्पार्किगिं से कई उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए। बत्ती गुल होने का पहले ही दिन इन मोहल्लों में असर देखने को मिला। पानी के लिए मारामारी दिखाई दी। अशोक कुमार, बृजेंद्र कुमार और शंकर गुप्ता ने बताया जब भी ट्रांसफार्मर फुंकता है उसे बदलने में लंबा समय लगता है। इस बार भी आसार ठीक नहंी नजर आ रहे हैं। विद्युत विभाग अगर समस्या का तत्काल समाधान करने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो प्रभावित मोहल्लों के लोगों को कई दिन बिजली के साथ पानी के संकट का भी सामना करना पड़ेगा। एसडीओ ने बताया नया ट्रांसफार्मर मंगाने में कम से कम एक सप्ताह तो लग ही जाएगा। इस दौरान वैकल्पिक बिजली आपूर्ति व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।