फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   160 एमवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी आपूर्ति

160 एमवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी आपूर्ति

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर विद्युत केंद्र में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर की जल्द आमद होने वाली है। इससे ट्रांशमिशन में होने वाली दिक्कत सहित ओवरलोड की समस्या दूर होगी और विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज, ओवरलोड से उड़ने वाले जंफर आदि की तकनीकी समस्या से जूझ रहे 132 केवीए में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर की आमद से ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सांसद राकेश सचान का कहना है कि राज्य विद्युत परिषद के चेयरमैन अवनीश अवस्थी ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सप्लाई करने वाली कंपनी के अधिकारियों से बात की थी। कंपनी से उक्त ट्रांसफार्मर सीधे फतेहपुर आएगा। अभी तक इतनी क्षमता का ट्रांसफार्मर जिले में नहीं है जिसकी वजह से बढ़ने वाले लोड के चलते ट्रांसमिशन में दिक्कत आती है और विद्युत संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सांसद राकेश सचान ने कहा कि पहले फतेहपुर डबल ग्रुप में था लेकिन मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पूरे प्रदेश में शाम 6 से रात 10 बजे तक कटौती में रोक लगवा दी। इसके बाद डबल ग्रुप की सुविधा समाप्त हो गई है। इधर, कुछ दिनों से अनपरा ग्रिड में भी दिक्कत आई है जिसकी वजह से आपूर्ति अघोषित कटौती से बाधित हो रही है। ग्रामीण इलाकों को तो बढ़िया बिजली मिल रही है लेकिन नगर/कसबों में आपूर्ति गड़बड़ाई है। विभागीय अधिकारियों से बात हो रही है जल्द ही सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed