{"_id":"75185","slug":"Fatehpur-75185-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत समेत तीनकर्मी गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत समेत तीनकर्मी गैरहाजिर
Fatehpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। डीएम कंचन वर्मा ने ब्लाक को पौन घंटे के निरीक्षण के दौरान पूरी तरह खंगाल डाला। निरीक्षण में एडीओ पंचायत समेत तीन ब्लाक अधिकारी नदारद मिले। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई के लिए उन्होंने बीडीओ को हिदायत दी। साथ ही विकास योजनाआें का सच जाना। पीएचसी में भी हाकिम ने नजर गड़ाई लेकिन यहां पर उन्हें सब कुछ ठीक मिला।
जिले की नई हाकिम ने बुधवार दो बजे ब्लाक मुख्यालय में कदम रखा। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पलटा तो मातहत किस कदर जिम्मेदारी उठा रहे है, यह सामने आ गया। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार अवस्थी, अवर अभियंता एजाज हुसैन व समाज कल्याण विभाग के विकास अधिकारी कालीचरन वर्मा का अता पता नहंी था। बताया गया तीनों आज नहीं आए। इस पर डीएम ने बीडीओ से उन पर कार्रवाई को कहा। ब्लाक में ही बैठकर विकास कार्यो का सच जानने के साथ ही उन्हाेंने मनरेगा के काम में तेजी लाने की बात कही। कहा जाबकार्डधारक यह शिकायत न करे कि उसे काम नहीं मिल रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में पैसा डंप हैं उनके प्रतिनिधियों को तलब किया जाए। जहां पर नहीं है वहंा के लिए व्यवस्था कराई जाए। करीब आधा घंटा रुकने के बाद वह पीएचसी पहुंची। यहां पर पंद्रह मिनट रुकने के दौरान डीएम ने डाक्टरों की उपस्थिति चेक की। स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ वह प्रसव कक्ष का जायजा लेने लगी। उन्होंने डाक्टर से ओपीडी व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ रामराज भी मौजूद रहे।