{"_id":"74843","slug":"Fatehpur-74843-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद के गुर बताए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद के गुर बताए
Fatehpur
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। पीसीएफ खरीद केंद्र प्रभारियाें की हड़ताल समाप्त होने पर सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें सहकारी समितियों के सहायक निबंधक, पीसीएफ प्रभारी और सहकारी बैंक के डीजीएम ने खरीद केंद्र प्रभारियों को खरीद से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
हड़ताल के समाप्त होते ही पीसीएफ ने गेहूं खरीद की तैयारी के लिए समस्त केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहायक निबंधक संजीव कुमार राय ने कहा कि गेहूं की खरीद के लिए जिलेभर में पीसीएफ के तीस केंद्र संचालित किए जाने हैं। इन केंद्रों पर सीधे किसानों से गेहूं खरीद करनी है। इस क्रम में पीसीएफ प्रभारी श्री चतुर्वेदी ने खरीद केंद्र प्रभारियों को बिचौलियों से बचने को कहा। केंद्र प्रभारियों को बताया गया कि इसकी निगरानी को कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसका फोन नंबर 05180-224414 है। इसमें क्रय केंद्र से संबधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बैठक में सहकारी बैंक के डीजीएम हरिप्रसाद गौतम ने क्रयकेंद्र प्रभारियों को खरीद के बाद किसानों को त्वरित भुगतान से संबंधित जानकारी दी।