{"_id":"36-200665","slug":"Fatehpur-200665-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज: कुर्बानी का जज्बा सिखाता है त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज: कुर्बानी का जज्बा सिखाता है त्योहार
Fatehpur
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ईद-उल-फित्र (ईद) के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) है। बकरीद का त्योहार अल्लाह की राह में सब कुछ कुरबान करने का जज्बा सिखाता है। त्योहार को लेकर मुसलमानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकरों की खरीदारी से लेकर सेंवई और त्योहार पर बनने वाले अन्य पकवानों की खरीदारी की गई है। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है क्योंकि इसमें भी ईद की तरह नए कपड़े पहने जाते हैं और बड़ों से ईदी मिलती है। ईद-उल- जुहा की नमाज को लेकर ईदगाह और मस्जिद प्रबंधन के अलावा जिला व पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला यहां नमाज अदा कराएंगे। पनी मुहल्ले की मस्जिद बंदगी मियां में शहरकाजी कारी फरीदउद्दीन कादरी सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ाएंगे। इसके अलावा शहर व तहसील क्षेत्रों की खास मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।
इंसेट
जगह समय
ईदगाह सुबह 8:30
मस्जिद बंदगी मियां पनी सुबह 8:30
रजा मस्जिद लाला बाजार सुबह 8:15
नूरी मस्जिद कबाड़ी मार्केट सुबह 8:00
जीलानी मस्जिद पीरनपुर सुबह 8:30
जामा मस्जिद, आबू नगर सुबह 8:30
मस्जिद कोतवाली सुबह 8:30
मदीना मस्जिद, सनगांव सुबह 8:30
विज्ञापन
इंसेट
जगह समय
ईदगाह सुबह 8:30
मस्जिद बंदगी मियां पनी सुबह 8:30
रजा मस्जिद लाला बाजार सुबह 8:15
नूरी मस्जिद कबाड़ी मार्केट सुबह 8:00
जीलानी मस्जिद पीरनपुर सुबह 8:30
जामा मस्जिद, आबू नगर सुबह 8:30
मस्जिद कोतवाली सुबह 8:30
मदीना मस्जिद, सनगांव सुबह 8:30