फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टेंपो पलटने से दस घायल, गंभीर

टेंपो पलटने से दस घायल, गंभीर

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। थाना बकेवर क्षेत्र के गांव कंशमीरी हाईवे में बच्ची का मुंडन कराकर लौट रही टेंपो पलटने से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावलपुर से मोहन की लड़की का मुंडन कराने के लिए रिश्तेदारों के साथ थाना घाटमपुर क्षेत्र के मेहरौली बजरंगबली के धाम में गए हुए थे। वापस लौटते समय बकेवर क्षेत्र के हाईवे में गांव कंशमीरी के पास अनियंत्रित होकर विक्रम पलट गई। जिसमें सवार दिलावलपुर निवासी केतकी पत्नी मोहन व उसकी पुत्री सपना, राजेश्वरी पत्नी मुन्ना, पूनम पुत्री अनिल, निशा पुत्री देशराज, हरिरामपुर बहुआ निवासी गंगाश्री पत्नी रामनरेश उसका पुत्र शिवम, सुशीला पत्नी रामप्रकाश, नोनारा निवासी राजाराम, शाहपुर औंग निवासी ज्योति पुत्री राजेश, पीएसी मोड कानपुर निवासी रानी पुत्री राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना गांव पहुंचने पर दिलावलपुर से लोग आ गए। घायलों के तीमारदारों ने बताया कि गांव के ही प्रहलाद की टेंपो किराए में लेकर बच्ची सपना का मुंडन कराने परिजन व रिश्तेदार गए थे। वापस आते समय चालक ने घाटमपुर में शराब पी ली जिससे तेज रफ्तार में चालक की लापरवाही के कारण टेंपो अनियंत्रित होेकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed