फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हरेक में दिखा दम, कोई नहीं कम

हरेक में दिखा दम, कोई नहीं कम

Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। खेल से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि खेल हमारी योग्यता एवं प्रतिभा की कसौटी भी साबित होता है। लिहाजा पढ़ाई के साथ खेल का भी अपना महत्व है। ग्रामीण परिवेश में खेल के मैदान को जीतने का माद्दा रखने वाली प्रतिभाओं की भरमार है लेकिन इन्हें प्लेटफार्म की दरकार है। ब्लाक स्तर पर समय समय पर खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए ताकि प्रतिभाएं उभर कर सामने आए सके। कौशल विकास, उद्यमिता, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को तेलियानी ब्लाक के कोराई स्थित श्री मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज में खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान छोटे लाल मौर्या ने खेल के महत्व पर रोशनी डाली। कहा कि खेलों को जीवन के एक भाग के रूप में अपनाकर एक स्वस्थ्य पीढ़ी का विकास किया जाना आवश्यक है। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अंकित कोराई ने बाजी मारी। ढोढ़ियाही के लवलेश को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 200 मीटर की दौड़ में नोनिहनपुर के सुरेंद्र कुमार ने पहला व कोराई के समरजीत ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में आजमाबाद भैसाही के राजू सिंह ने पहला व कोराई के राहुल गुप्ता ने दूसरा मुकाम पाया। ऊंचीकूद प्रतियोगिता में कोराई के सत्यभान अव्वल रहे। दूसरे स्थान व तीसरे स्थान पर क्रमश: कोराई के ही रोहित गुप्ता व धर्मेंद्र सैनी रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में पनई इनायतपुर के शिवलखन का सिक्का चला।
विज्ञापन

ढोढ़ियाही के पवन कुमार व यहीं के अनिल कुमार ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में उमरापुर की स्नेहलता ने पहला व कोराई की प्रतिभा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में बुधइयापुर की सुनीता व ज्योति ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद में ढोढ़ियाही की राधा ने पहला स्थान हथिया लिया जबकि यही की सरिता दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में महिला बालीबाल भी शामिल रहा जिसमें नेहरू महिला संगठन कोराई को पहला व नेहरू महिला संगठन पनई इनायतपुर को दूसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार, मुकेश कुमार, राम सजीवन, राकेश कुमार, श्यामकली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed