{"_id":"36-197938","slug":"Fatehpur-197938-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी के विवादित बयान की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी के विवादित बयान की निंदा
Fatehpur
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद(बिंदकी)। बसपा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक ने कहा कि लव जेहाद की गलत व्याख्या कर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज व योगी आदित्यनाथ देश की जनता को गुमराह कर अमन और भाईचारा खत्म करना चाहते हैं। उन्हाेंने कहा कि भारत में हिंदू-मुसलमान एक साथ रहकर उनके दुख दर्द में सहभागिता निभा रहे हैं। यह रिश्ता हमेशा से रहा है और गंगा जमुनी तहजीब की मिसालें दी जाती रही हैं। उन्हाेंने कहा कि लव जेहाद पर इतना बड़ा बवाल खड़ा करके लोगों को उकसाने का काम किया जा रहा है। भाजपा की यह साजिश विधानसभा चुनाव को लेकर है लेकिन अब प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा तो पहले ही अपनी सांप्रदायिक सोच की वजह से खत्म हो चुकी थी। देश की जनता ने उसे खारिज कर दिया था। मोदी को वोट विकास के पेश किए गए मॉडल पर मिला और भाजपा की केंद्र में सरकार बनी लेकिन अब वह भी फेल हो गया। जनता भी समझ चुकी है कि कौन क्या है। यह भ्रामक तथ्य है कि मदरसों में राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता है। प्रत्येक मदरसे में झंडा भी फहराया जाता है और कार्यक्रम भी होते हैं। मदरसों में मात्र शिक्षा देने का काम होता है, जिससे कि बच्चों को दीनी व दुनियावी दोनों शिक्षाएं दी जा सकें।
विज्ञापन