{"_id":"36-196714","slug":"Fatehpur-196714-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद की जिला इकाई गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद की जिला इकाई गठित
Fatehpur
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भारत विकास परिषद की शाखा के गठन होने पर पदाधिकारियों ने शपथ लिया। पदाधिकारियों ने मूल उद्देश्यों पर चर्चा की। भारत विकास परिषद की शाखा के गठन होने पर जोनल महामंत्री शशिभूषण ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक रामशरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। नव गठित भारत विकास परिषद की शाखा का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। मूल उद्देश्यों पर चर्चा की गई। विकास परिषद में महेश कांत त्रिपाठी को अध्यक्ष, सुनीता गुप्ता को महिला अध्यक्ष, सुशील त्रिपाठी, केशवराम त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र, वीके श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रेम चंद्र गुप्ता को महासचिव बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कनुप्रिया सिंह, इंदु़राज गौतम ने किया। भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में अध्यक्ष महेश कांत त्रिपाठी, प्रेम चंद्र गुप्ता, अजय रस्तोगी, सुशील त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, किशन मेहरोत्रा, तेजमान सिंह, पंकज त्रिपाठी, सुधाकर अवस्थी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन