{"_id":"36-187578","slug":"Fatehpur-187578-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजे गाजे के साथ निकली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजे गाजे के साथ निकली रथयात्रा
Fatehpur
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। नगर के महाजनी गली स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा भक्तों ने गाजे बाजे के साथ उत्साह में नाचते हुए निकाली। यात्रा के दौरान शिवतांडव व राधाकृष्ण का नृत्य भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों के स्वागत में जगह जगह लगाए गए स्टालों में भक्तों की भीड़ जुटी। यहां उनके सम्मान में स्वल्पाहार की व्यवस्था कराई गई थी। रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल व कमेटी के सदस्य जुटे रहे। सोमवार को महाजनीगली के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा गोपाल मंडल के तत्वाधान में समूचे नगर में घुमाई गई। भगवान जगन्नाथ पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। वहीं, कृष्णा मार्केट में झांकियों को पुरस्कार वितरण किया । रथयात्रा मंदिर प्रागंण से कटरा, खजुहा चौराहा, मेन बाजार, फाटक बाजार, घियाहीगली, लोहाई गली, बजाजागली, बस स्टाप चौराहा, तहसील रोड, रामलीला मैदान, नेहरू इंटर कालेज रोड, अस्पतालरोड स्टेट बैंक ललौलीरोड से मुगलरोड, खजुहा चौराहा , मुगलाही, निजामी चौराहा होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में देर रात संपन्न हो गई। रथयात्रा के साथ श्रीगणेश, शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, दुर्गा माता, उड़ते हुए हनुमान जी, मां काली का रौद स्वरूप आदि की झांकियों को शामिल किया गया था। पुलिसबल के अलावा गोपाल मंडल कमेटी के सदस्य भी पुलिस का सहयोग कर रहे थे। इस मौके पर एसडीएम जेएन सचान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग दर्शन, कोतवाल भानुप्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज धनंजय वर्मा के अलावा कमेटी के अध्यक्ष शीतेष तिवारी एडवोकेट, शरद ओमर, रिंकू तिवारी, राजू ओमर, गोविंद बाबू टाटा , सोनू गुप्ता, मोना ओमर, विवेक तिवारी, कुलदीप, अनिल आदि रहे ।
इंसेट
जहानाबाद, जाफरगंज में भी निकाली रथयात्रा
जहानाबाद/जाफरगंज। जहानाबाद कस्बे में हनुमानगंज बजरिया के प्राचीन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से ड्ेवढ़ी, लालूगंज, रामगंज, बसस्टाप, पानी टंकी से होते हुए हनुमानगंज में संपन्न हुई। इस यात्रा में आयोजक रमांकांत अगिभनहोत्री के अलावा सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटी रही। जाफरगंज संवाददाता के अनुसार कस्बे के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। जिसमें बांके बिहारी सेवा समिति के अर्पित ओमर, मनीष दीक्षित, अरविंद, प्रसादी गुप्ता, अजय लोहिया, कुवंर सिंह, कमलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।