{"_id":"36-186428","slug":"Fatehpur-186428-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर तिराहे में हैंडपंप लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर तिराहे में हैंडपंप लगवाने की मांग
Fatehpur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज( बिंदकी)। खजुहा विकास खंड के लालपुर तिराहे में राहगीरों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इस तिराहे में हैंडपंप लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस तिराहे पर रामचंद्र निषाद की छोटी सी चाय की दुकान संचालित है। जहां राहगीरों के लिए पीने को पानी मिल जाता है। पानी पीने वालोें की संख्या अधिक होने के कारण दुकान संचालक परेशान होता है।
तिराहे में प्रतापपुर, लालपुर, निबावर, ममनापुर, कटिलिहा, ललियापुर के ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहता है और आने- जाने के लिए सवारियों का इंतजार करने के लिए एक मात्र यही तिराहा का स्थान है।
विज्ञापन
तिराहे में प्रतापपुर, लालपुर, निबावर, ममनापुर, कटिलिहा, ललियापुर के ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहता है और आने- जाने के लिए सवारियों का इंतजार करने के लिए एक मात्र यही तिराहा का स्थान है।
विज्ञापन