फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   संगम एक्सप्रेस में टीटीई और जीआरपी एसओ में झड़प

संगम एक्सप्रेस में टीटीई और जीआरपी एसओ में झड़प

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। संगम एक्सप्रेस के ए-1 कोच में गुरुवार देर शाम जीआरपी एसओ और टीटीई के बीच जमकर झड़प हुई। टीटीई ने एसओ पर देख लेने की धमकी का आरोप लगाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दे दी। घटना से स्टेशन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इलाहाबाद से जीआरपी थानेदार बृजेश कुमार यादव शाम को संगम एक्सप्रेस से थाने लौट रहे थे। एक्सप्रेस के एसी ए-1 में टिकट चेक करने के लिए टीटीई जेबी सिंह पहुंचे। कोच में सवार एसओ से टिकट मांगा। एसओ ने टीटीई को अपना पास दिया। तभी टीटीई ने पास पर तारीख दर्ज कर दी। एसओ ने इसका विरोध किया और सभी दैनिक यात्रियों के साथ भी उसी कड़े रवैये से चेकिंग करने के लिए कहा। इस बात को लेकर ही दोनो में झड़प शुरु हो गई। संगम एक्सप्रेस स्टेशन में आकर रुकी। तभी टीटीई ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम में देकर एसओ पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया। मामले को लेकर एसपी विनोद कुमार सिंह ने एसओ से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed