{"_id":"36-186174","slug":"Fatehpur-186174-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग घटनाओं में पेड़ से गिरकर दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग घटनाओं में पेड़ से गिरकर दो किशोरों की मौत
Fatehpur
Updated Thu, 19 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को दो किशोरों की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। दोनों को सीएचसी लाया जा रहा था, तभी बीच रास्ते किशोरों का दम निकल गया। किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के नौधीखेड़ा गांव निवासी भगवानदीन का 13 वर्षीय पुत्र रज्जन सोनकर तेंदुली गांव के एक बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने पर रज्जन का पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे आ गिरा। घायल किशोर को परिजन जब तक सीएचसी लेकर आते उसकी मौत हो चुकी थी।
एक अन्य हादसा ललौली थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे महाखेड़ा के बाग में हुआ। यहां के फूलचंद्र का 13 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार पेड़ में चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। पके जामुन तोड़ने के चक्कर में वह पतली डाल तक जा पहुंचा, जिससे डाल टूट गई और वह भी नीचे आ गिरा। किशोर को भी उपचार के लिए पारिवारिक सीएचसी ला रहे थे, तभी बीच रास्ते में किशोर की सांसें थम गईं।