{"_id":"36-184536","slug":"Fatehpur-184536-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन के लिए स्टेट ड्राप बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन के लिए स्टेट ड्राप बना
Fatehpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी/फतेहपुर। जिले में भीषण जल संकट को देखते हुए जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए स्टेट ड्राप स्पिलिवे का जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया है। खजुहा विकास खंड के ग्राम सरकंडी में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिले में लगभग ढाई सौ नाले हैं जिनमे भी जल संचयन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से पानी की सतह ऊपर होगी जिससे पानी का प्रयोग आम आदमी अपने उपयोग में कर सकेगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में माडल तैयार कराकर प्रोजेक्ट की व्यवस्था करें। उन्होंने प्रोजेक्ट निर्माण में प्रगति शील किसान लोकनाथ पांडेय की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव, सीडीओ केएन सिंह, एसडीएम बिंदकी जय नारायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
