{"_id":"36-184527","slug":"Fatehpur-184527-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 लोगों को लोहिया आवास मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 लोगों को लोहिया आवास मिलेंगे
Fatehpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। ऐरायां विकास खंड की समग्र ग्राम पंचायत उमरपुर गौती में बुधवार को ग्रामसभा की खुली बैठक हुई। जिसमें लोहिया आवास के लाभार्थियों और भू-आवंटियों को चयनित किया गया। ग्राम प्रधान फातिमा बीबी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मत से 225 लोहिया आवास और 200 भू-आंवटियों का चयन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन सभी लाभार्थियों और आवंटियाें की पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद आवास और जमीनों का आवंटन किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रुप में जिला खेलकूद अधिकारी रामशंकर तिवारी मौजूद रहे। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद उमर, भइयालाल, फूलकुमारी, जगतपाल, रामजी यादव, प्रमोद और राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, लेखपाल सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन