{"_id":"36-182738","slug":"Fatehpur-182738-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन जल्द
Fatehpur
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने और नए सत्र में पुस्तकों के वितरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को बीएसए कार्यालय में हुई खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बीएसए नए शिक्षा सत्र में जुलाई के पहले सप्ताह किताबों के वितरण की तैयारी बनाने को कहा। बैठक में हफ्ते भर में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार के भी निर्देश दिए गए। बैठक में बीएसए ने कहा कि शासन ने शिक्षकों का प्रमोशन के संकेत दे दिए हैं। ऐसी हालत में सप्ताह भर के भीतर वरिष्ठता सूची तैयार की जानी है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों अपने क्षेत्र की वरिष्ठता सूची दुरस्त करने का निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि चालू सत्र के अवशेष दिनों में सभी खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करके उन्हें आख्या प्रस्तुत करें, जिससे नए सत्र में शिक्षक समयबद्ध तरीके से शैक्षणिक कार्यो के संपादन में मन लगाकर काम करें। उन्होंने कहा शासन से मिलने वाले किताबों की खेप आना शुरू होने वाला है। ऐसी हालत में सभी खंड शिक्षा अधिकारी पुस्तकों के वितरण की तैयारियां पूरी कर लें, जिससे जून महीने में सभी ब्लाक संसाधान केंद्रों में किताबें पहुंचाई जा सकें और जुलाई महीने के पहले सप्ताह में किताबें बच्चों के हाथ पहुंच सकें। बीएएस ने निर्माणाधीन किचन शेड़ों के निर्माण की स्थिति का जायजा लेने के साथ रिपोर्टिग करने को कहा। अधिकारी ने कहा कि जिन िवद्यालयों के किचनशेड अभी तक अधूरे हैं, उनके शिक्षकों को ग्रीष्म कालीन अवकाश तभी देय होगा, जब निर्माण पूरा हो जाएगा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी भिटौरा सुरेंद्र पटेल, विजईपुर खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र कुमार शुक्ला समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन