{"_id":"36-157490","slug":"Fatehpur-157490-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के गलियारे भी होने लगे रोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के गलियारे भी होने लगे रोशन
Fatehpur
Updated Sat, 02 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/ हुसेनगंज। नगरों की तरह अब गांवों की सड़कें भी रोशनी से जगमगाएंगी। राज्य वित्त निधि से स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। अब तक पचास फीसदी ग्राम पंचायतें विद्युत आपूर्ति मिलने पर रोशन नजर आ रही हैं। भिटौरा ब्लाक में 77 ग्राम पंचायतें हैं। राज्य वित्त निधि से ग्राम पंचायतों को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गांव के गलियारों में स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का काम महीने भर से शुरू है। एक स्ट्रीट लाइट की कीमत 35 सौ रुपया बताई जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप ग्राम पंचायतें स्ट्रीट लगा सकती हैं। जिसके चलते किसी ग्राम पंचायत पर इनकी संख्या आधा दर्जन है तो किसी ग्राम पंचायत पर इससे ज्यादा अथवा इससे कम। फिलहाल पचास फीसदी ग्राम पंचायतें प्रकाश सुविधा से लैस हो चुकी हैं। इनमें आंबी, असनी, सरैला, कांदा, समदाबाद, मकनपुर, ओझापुर, जगतपुर आदिल, बहबलपुर, मकनपुर आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं। एडीओ पंचायत केके बाजपेई ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों मेें काम शेष हैं वहां भी इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ग्राम प्रधान व सचिव खुद इस मामले में रुचि ले रहे हैं।
इंसेट
लाइटों के सही संचालन की मांग
राज्य वित्त से जिन ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लग चुकी हैं। वहां पर बिजली की बर्बादी देखते ही बन रही हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर स्ट्रीट लाइटों की खरीद हुई है। इन लाइटों के आन और आफ करने की कोई व्यवस्था न होने से विद्युत आपूर्ति के दौरान स्ट्रीट लाइटें बिजली की बर्बादी की वजह बनीं हैं।
इंसेट
गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग
गांव के गलियारों मेें जो स्ट्रीट लाइटें लग रहीं हैं। उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बहबलपुर की बात करे तो यहां लगीं स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं हैं। ऐसा ही अन्य गांवों के कुछ और गलियारों में देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता गिरजा दत्त बाजपेई ने स्ट्रीट लाइटों की खरीद-फरोख्त में खेल की बात कहते हुए जांच की मांग कही तो आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद सैनी ने घटिया स्तर की स्ट्रीट लाइटें खरीदे जाने का आरोप लगाया है।