{"_id":"36-157151","slug":"Fatehpur-157151-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर गांव के प्राचीन शिवलिंग की सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर गांव के प्राचीन शिवलिंग की सुरक्षा बढ़ाई
Fatehpur
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शोभन सरकार के स्वर्ण भंडार के दावे के बाद मलवां थाने का आदमपुर गांव सुर्खियों में है। मंगलवार को पुलिस ने आदमपुर गांव की सुरक्षा और बढ़ा दी है। देर शाम मौनी मठ के समीप स्थित प्राचीन शिवलिंग के समीप डेढ़ सेक्सन और पीएसी तैनात कर दी गई है।
शोभन सरकार ने उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में एक हजार टन और आदमपुर गांव में ढाई हजार टन सोने का भंडार मौजूद होने का दावा किया था। डौडिया खेड़ा में खुदाई शुरू होने के चौथे दिन गंगा घाट आदमपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का चोरों ने रात में चबूतरा खोद डाला था। इसके बाद यहां पर अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करके आधा दर्जन पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। मंगलवार की शाम थानाध्यक्ष मलवां शिवमंगल सिंह एक ट्रक पीएसी लेकर आदमपुर गांव पहुंचे और प्राचीन शिवलिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंप दी है।