फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फौजी का शव ले जा रहे पत्नी-पुत्र, चालक की मौत

फौजी का शव ले जा रहे पत्नी-पुत्र, चालक की मौत

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
हंसवा (फतेहपुर)। हार्ट अटैक से मृत फौज के सूबेदार का शव लेकर रीवां जा रही पत्नी, पुत्र और चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मारुति सुजुकी अर्टिका खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सूबेदार का छोटा पुत्र, इकलौती बेटी और साला गंभीर घायल हो गए। साथ जा रहे सैनिक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भरती कराने के साथ ही तीनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे थरियांव थाना क्षेत्र में यह हादसा बिलंदा में परदेसी ढाबे के निकट हुआ। बड़गइयां, रीवां (मध्य प्रदेश) के गांव दीवास निवासी मिथलेश प्रसाद हिमाचल प्रदेश में थल सेना की पालमपुर यूनिट में सूबेदार थे। गत 26 अक्तूबर को वह सपरिवार वैष्णोदेवी दर्शन करने गए। 27 अक्तूबर को दोपहर बारह बजे पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक से मिथलेश की सांसें थम गईं। शव लेकर परिवार को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मृतक के परिजनों के साथ जम्मू थल सेना के जवान दीप नारायण पांडेय किराए की मारुति सुजुकी अर्टिका से शव लेकर उनके पैतृक गांव रवाना हुए। साथ में अजय पुत्र सूरज राम निवासी चकमरार, बिसनहा समेत ट्रैवल्स कंपनी के दो चालक भी थे।
विज्ञापन

कानपुर से इलाहाबाद की ओर जाते समय अर्टिका खड़े ट्रक में जा घुसी। उसमेें सवार मृत सूबेदार की पत्नी सावित्री (40), पुत्र शीतला प्रसाद (26) और चालक अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूबेदार का छोटा पुत्र सतीश, बेटी मनीषा, साला आजाद और फौजी दीपनारायण घायल हो गए। हादसे के बाद अर्टिका का दूसरा चालक भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायलों को जिला अस्पताल में भरती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed