फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सांसद के जनता दरबार में छात्रों ने काटा हंगामा

सांसद के जनता दरबार में छात्रों ने काटा हंगामा

Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सांसद राकेश सचान के जनता दरबार में शनिवार को लैपटॉप से वंचित पालीटेक्निक छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। खलीलनगर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में छात्रों ने प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। बाद में सांसद ने लैपटॉप वितरण सूची में उनका नाम शामिल कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर छात्र शांत हुए। सांसद राकेश सचान जैसे ही जन शिकायतें सुनने बैठे, तभी राजकीय पालीटेक्निक के छात्रों का जत्था आ धमका और लैपटॉप वितरण सूची में उनका नाम शामिल न होने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनी। मौके पर ही उन्होंने लैपटॉप वितरण सूची के बारे में जानकारी ली। पता चला कि कई छात्रों ने आनलाइन आवेदन ही नहीं किया है। सांसद ने आवेदन के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि वंचित सभी छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। सांसद ने दोनों समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राहुल सिंह, नितिन, अमर सिंह, अवधेश सिंह, सचिन, सुनील, विजय पाल आदि छात्र शामिल रहे। अभी छात्रों का हंगामा खतम ही हुआ था, कि भिटौरा विकास खंड के मवई गांव वासी गुलाब सिंह यादव और संजय सिंह की अगुवाई में ग्रामीण आ पहुंचे और सांसद से गांव में विद्युतीकरण कराने की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों को अधीक्षण अभियंता से वार्ता करके राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना सूची में शामिल कराने को कहा। इसके बाद सांसद ने फरियादियों की अन्य समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed