{"_id":"36-149877","slug":"Fatehpur-149877-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2014 फतह का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2014 फतह का लिया संकल्प
Fatehpur
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
अल्लीपुर/ फतेहपुर। सपा युवजन सभा की रविवार को नई कार्यकारिणी सामने आई। नए पदाधिकारियों ने लोक सभा चुनाव में फतह दिलाने का दम भरा। कहा जिम्मेदारियों के निर्वहन में हर संभव प्रयास कर सपा का परचम लहराएंगे। जिसके लिए बूथ तक युवजन सभा ने पहुंचने का निर्णय लिया। मलवां कस्बे में ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ भीमू की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा सपा ने प्रदेश की सरकार चला कर दिखा दिया है कि वहीं देश की सरकार चलाने में सक्षम है। अब तक की विकासपरक योजनाओं से समाज का बड़ा तबका पार्टी से जुड़ चुका है। वह भी मिशन 2014 के कारवां के हमसफर बन जाएं। युवजन सभा ने इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से लोक सभा चुनाव जीतने का दम भरा। इसके लिए बूथ तक जाकर नए मतदाता बनवाने और गलत नामों का दुरुस्त कराने का बीड़ा उठाने की जिम्मेदारियां बांटी गईं। इस दौरान जंग बहादुर सिंह मखलू, सिया राम यादव, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, इरफान खां, साबिर, हाजी मोइन खां, ओमिल गुप्ता, सौरभ पटेल आदि मौजूद रहें। नवगठित कार्यकारिणी में सत्यवीर सिंह, भीमू अध्यक्ष, कुलदीप सिंह महासचिव, धर्म सिंह यादव उपाध्यक्ष व धर्मेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बने।
विज्ञापन