{"_id":"36-149874","slug":"Fatehpur-149874-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्य टिकट निरीक्षक पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्य टिकट निरीक्षक पर मारपीट का आरोप
Fatehpur
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अगर आप रेलवे स्टेशन फतेहपुर पर हैं तो कृ़पया सावधान रहें। क्योंकि काले कोट में टीटी के वेष में दिखने वाला रेलवे कर्मचारी आपके लिए खतरा बन सकता है। हालांकि ऐसा सभी रेलवे कर्मचारी के साथ नहीं है। दरअसल स्टेशन में विगत लगभग छ: माह से तैनात उप मुख्य टिकट निरीक्षक अक्सर ड्यूटी काल में ही यात्रियों के साथ भिड़ जाता है। इस प्रकरण की शिकायत रेल यात्रियों ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय इलाहाबाद में की है। जहां उप मुख्य टिकट निरीक्षक को तलब कर लिया गया है। टिकट निरीक्षक उप मुख्य टिकट निरीक्षक एस.एन. श्रीवास्तव पर आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व इनकी झड़प एक यात्री से हो गई, जिसमें दोनो में काफी मारपीट हो गई और बाद में आरपीएफ के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इस मसले को यात्रियों ने मंडल मुख्यालय रेलवे को मामले से अवगत करा दिया हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आर.एल. प्रसाद से बातचीत की गई तो उन्हाेंने कहा कि मामला संज्ञान में है। उप मुख्य टिकट निरीक्षक एसएन श्रीवास्तव को मंडल मुख्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन