{"_id":"36-149871","slug":"Fatehpur-149871-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में रोजगार सेवक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में रोजगार सेवक निलंबित
Fatehpur
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
हंसवा/फतेहपुर। सरकारी योजनाओ में लापरवाही बरतने और बिना बताए ड़्यूटी से गायब रहना रोजगार सेवक को महंगा पड़ गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के अनुपालन के क्रम में खंड विकास अधिकारी ने रोजगार सेवक को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार लोहिया गांव मिचकी में तैनात रहे रोजगार सेवक पवन कुमार की लंबे अरसे से शिकायतें की जा रही थी। वह आए दिन बिना किसी सूचना के गायब रहता था और सरकारी कार्यो में रुचि नहीं लेता था। मुख्य विकास अधिकारी के.के. चौधरी द्वारा मिचकी के औचक निरीक्षण में भी उक्त रोजगार सेवक पवन कुमार अनुपस्थित पाया गया। जिस पर सीडीओ ने उसके विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दे दिए। जिसके अनुपालन में खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने रोजगार सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन