{"_id":"36-145538","slug":"Fatehpur-145538-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों की अनसुनी पर छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों की अनसुनी पर छह को नोटिस
Fatehpur
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अफसरों को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। समय पर शिकायतों का निस्तारण न करने और बार-बार एक जैसी शिकायतों की ही पुनरावृत्ति होने पर डीएम ने तकरीबन छह अफसरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिकांश विभागाध्यक्ष तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है। फरियादियों को बार-बार भटकना पड़ता है। तहसील दिवसाें में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण न किए जाने पर उपजिलाधिकारी सदर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने विभागवार लंबित शिकायतों की सूची से जिलाधिकारी कंचन वर्मा को अवगत कराया। सूची के मुताबिक जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने 4 जून और 2 जुलाई के तहसील दिवस में शिकायत नंबर 523 और 629 का निस्तारण अभी तक नहीं किया है। इसी प्रकार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने 4 जून के तहसील दिवस में शिकायत नंबर 540 का निस्तारण किया। इस क्रम में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने 4 जून को ही शिकायत नंबर 560 का निस्तारण नहीं किया। जबकि सीएमओ ने 18 जून की शिकायत नंबर 599 का अब तक निस्तारण नहीं किया। इसी क्रम में अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड ने 2 जुलाई के तहसील दिवस में शिकायत नंबर 646 का निस्तारण नहीं किया और बीडीओ भिटौरा ने 18 जून के तहसील दिवस में शिकायत नंबर 613 नंबर के शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं किया। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने लापरवाही बरतने पर सभी अधिकारियों को नोटिस दे दी। डीएम ने तीन दिन के भीतर लंबित पड़ी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण करने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी विभाग की शिकायत की पुनरावृत्ति होती है तो विभागाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन