फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसों में पांच जानें गईं

हादसों में पांच जानें गईं

Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
कामन इंट्रो
विज्ञापन

जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को मुगल मार्ग में हादसों का कहर बरपा। यहां बारी-बारी से हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। शराब के नशे में बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने किसान को रौंद डाला। नगर के अंदर अनियंत्रित रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों को मौत की नींद सुला दिया। ऐसे ही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचल दिया। रफ्तार और नशे जैसी हालत में ड्राइविंग करने वाले चालकों पर पुलिस पूरी तरह से अंकुश लगाने में नाकाम है।

हादसा न.1
बोलेरो की टक्कर से
दो युवकों की मौत
- बाइक सवार दूसरे युवक की हालत गंभीर
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका क्रासिंग के पास बोलेरो ने गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गइ, जब कि दूसरे की कानपुर में इलाज के दौरान जान चली गई।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के तेहीपारा गांव निवासी गौरीशंकर का पुत्र अमित (27) अपने साथी सुरेंद्र कुमार (26) पुत्र हरिश्चन्द्र के साथ बाइक अपनी ससुराल बिंदकी जा रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका बाजापुर मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे थे, तभी पीछे से बुलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल सुरेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसा न. 2
ट्रक ने ससुर-दामाद को रौंदा, मौत
-बाइक सवार वृद्ध महिला की हालत गंभीर
-चालक सिलेंडरों से लदा ट्रक छोड़कर भागा
बिंदक ी। कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी राम आसरे (62) अपनी बहन महेरी(60) के साथ दामाद गुलाब (40) निवासी गुनीर थाना कल्यानपुर के घर गए थे। सुबह बारिश देखकर गुलाब बाइक से ससुर और बुआ को छोड़ने मौहारी जा रहा था। बाइक सवार स्टेट बैंक के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए एलपीजी गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीनों सड़क में जा गिरे, तभी बेकाबू ट्रक चालक ससुर-दामाद को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस ने मौके पर वृद्ध ससुर व उसके दामाद को मृत पाया। जब कि वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा ट्रक की तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

हादसा न. 3
ट्रैक्टर की टक्कर से
किसान की जान गई
- नशे में धुत था ट्रैक्टर चालक
- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां चौकी के समीप गुरुवार सुबह साइकिल सवार किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का कारण चालक का शराब के नशे में होना बताया गया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नसीमुद्दीन(50) साइकिल से अपनी बेटी के घर कोरवां आए थे। जहां से वापस गांव जा रहे थे। दिलावलपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किसान को कुचल दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर कुछ दूरी में पलट गया। आसपास के लोगों ने किसान को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के भाई सिराजुद्दीन ने बताया कि भाई किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। भाई को कुचलने वाला ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। जिसकी वजह से हादसा हुआ है।



कोट्स
हादसे रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। दिशा सूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अभियान में शराब के नशे में और तेज ड्राइविंग करने वालों को कार्रवाईयां की जाती है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं है। इसकी वजह से अभियान हर स्थानों तक नहीं चल पा रहा है।
अंजन कुमार सिंह-यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed