{"_id":"36-144582","slug":"Fatehpur-144582-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका का काम समिति ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका का काम समिति ने किया
Fatehpur
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विगत तकरीबन डेढ़ माह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे तांबेश्वरन मंदिर कालोनी के लोगों की मदद के लिए नगरीय विकास समिति ने मोर्चा संभाला। नगरीय विकास समिति के अध्यक्ष और सचिव ने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर पहुंचकर जलनिकासी करवाई। जबकि नगरीय विकास समिति से पूर्व स्थानीय बाशिंदों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन से लेकर जिला प्रशासन तक से शिकायत की थी।
गौरतलब हो कि तांबेश्वर कालोनी में विगत तकरीबन डेढ़ माह से जलभराव की समस्या चल रही थी। जिसके कारण लोगो का अपने घरों से बाहर निकलना और बाहर से घर को लौटना मुश्किल हो गया था। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों ने भी कालोनी में पांव-पसार दिए थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगो ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी से गुहार लगाई थी। लेकिन उन्होंने बजट का रोना रोते हुए जनता की मदद करने से हाथ खड़े कर दिए थे। चारों ओर से निराश आमजनमानस ने मदद से नगरीय विकास समिति से अपील की। जिस पर समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी और सचिव/जिला योजना समिति के सदस्य हाजी रजा ने मौके पर पहुंचकर समस्या का हाल जाना। हाजी रजा ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क किनारे से नाला खुदवाकर सड़क खुदाई और फिर पपिंग सेट लगवाकर जलनिकासी करवाई। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। इस मौके पर तांबेश्वरन कालोनी के रामप्रताप सिंह, भानू सिंह, संजय पांडेय, सुशील उत्तम, सुनील उमराव, संजय पांडेय, आनंद दिक्षित और एस.के.सिंह सहित समस्त मुहल्लेवासी उपस्थित रहे।