{"_id":"36-142115","slug":"Fatehpur-142115-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड जाम कर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड जाम कर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
Fatehpur
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नगर के धूमनगंज मुहल्ले का ट्रांसफार्मर जलने से करीब सवा माह बीत चुके हैं। सोमवार को आक्रोशित नागरिकों ने तहसील कचहरी के सामने किशनपुर रोड पर जाम लगाकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर जाम तो खत्म कर दिया गया, मगर चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो पावर हाउस में ताला डालकर पूरे तहसील क्षेत्र क ी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
करीब सवा महीने से धूमनगंज का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे धूमनगंज, आधा किशनपुर रोड सराफा बाजार, गदाई व ब्राह्मण टोला के आधे भाग में बिजली आपूर्ति ठप है। सराफा बाजार के नूरी मस्जिद में रोजेदारों को नमाज अदा करने के लिए आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम उल्ला की अगुवाई में एक सैकड़ा नागरिकों ने चौक बाजार से नारे लगाते हुए कचहरी के सामने पहुंचकर किशनपुर रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा जिससे दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। उपजिलाधिकारी बलराम सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर मंगलवार क ो ट्रांसफार्मर लगने का आश्वासन दिया, तब जाम खुला। जाम लगाने वालों में निसार, सुशाील गांधी, सुरेंद्र शर्मा, मो. कासिम, सलीम, हबीबउल्ला, दिलीप ब्रिगेंजा आदि शामिल थे।