{"_id":"36-116876","slug":"Fatehpur-116876-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने का दिया प्रशिक्षण
Fatehpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद में आधार कार्ड बनाने के लिए शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को सैकड़ा भर शिक्षक और कर्मचारियों को प्रशिक्षण में आधार कार्ड के महत्व पर विस्तार से प्रचार प्रसार करने का गुर सिखाए गए। शहर में आधार कार्ड बनाने का काम मार्च में शुरू होगा। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक वी रत्नाकर ने प्रशिक्षुओं को आधार कार्ड के महत्व पर विस्तार जानकारी दी। आधार कार्ड बहुउद्देश्यीय उपयोग में आएगा। यह प्रत्येक व्यक्ति की पहंचान का काम करेगा। सभी कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्रों में कार्ड के महत्व का विस्तार से प्रचार प्रसार करें। प्रशिक्षक मोहनकृष्ण ने बताया कि आधार कार्ड बनाने का काम मार्च से शुरू किया जाएगा। इससे पहले प्रशिक्षण से संबंधित सभी कार्य करा लिए जाने हैं। इसके पहले घर-घर में आधार कार्ड के महत्व की जानकारी पहुंचाने का दायित्व शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी है। ऐसी हालत सभी कार्र्यकत्रियों ने अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी केशव प्रसाद ने यह कहकर पल्लू झाड लिया कि यह प्रशिक्षण दो घंटे के लिए था। आंशिक प्रशिक्षण में चाय नाश्ते के लिए किसी तरह के कोई बजट की व्यवस्था नहीं होती है। फुल टाइम प्रशिक्षण होने पर पूरी व्यवस्था होगी। इस मौके पर शशांक अग्रवाल, विपिन सिंह, संदीप कुमार, संतोष, नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक ईओ केशव प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन