{"_id":"36-107211","slug":"Fatehpur-107211-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी हो
Fatehpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मलवां (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती देकर पुलिस की कार्यशैली पर संदेह जताया है। नयापुरवा गांव निवासी एक सोलह वर्षीय युवती को 23 अक्तूबर को गांव के ही रहने वाले चंद्रभान, मुन्ना, रामरतन आदि अपहरण कर ले गए थे। युवती के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसी लिए न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और न ही अभी तक उसकी पुत्री को बरामद किया है।
विज्ञापन