{"_id":"36-106967","slug":"Fatehpur-106967-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में इस बार घटेंगे पांच परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में इस बार घटेंगे पांच परीक्षा केंद्र
Fatehpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा 2013 में पांच परीक्षा केंद्र कम होने के प्रबल आसार हैं। बोर्ड ने पिछली परीक्षा में केंद्र रहे पांच केंद्रों को डिबार घोषित कर दिया है। ऐसी हालत में इन कालेजों का केंद्र बनने से वंचित होना तय है।
बोर्ड परीक्षा 2012 में जिले में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लाहौरी बिंदकी में अनियमिताओं के कारण पुन: परीक्षा करानी पड़ी थी। चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कालेज हथगाम, जनता इंटर कालेज गाजीपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, महाराणा प्रताप इंटर कालेज करचलपुर में परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा समिति ने इन कालेजों को डिबार सूची में डाल दिया है। ऐसी हालत में इन स्कूलों में इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने की संभावना लगभग समाप्त हो गई हैं।
इससे पूर्व बोर्ड परीक्षा 2011 में महात्मा गांधी चौडगरा, साधूशरण बरएपुर, मार्तड चुरियानी, अग्रहरि मुबारकपुर गेरिया विद्यालय डिबार सूची में शामिल किए जा चुके हैं। ऐसी हालत में इन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना मुश्किल हो गया है। खास बात यह है कि बोर्ड परीक्षा 2013 में 17 सौ परीक्षार्थी घट गए हैं। इससे परीक्षा केंद्र कम होना स्वाभाविक है। ऐसी हालत में डिबार कालेजों को बिना परीक्षा केंद्र बनाए बोर्ड परीक्षा कराने में माध्यमिक शिक्षा विभाग को कोई दिक्कत नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक का कहना है बोर्ड परीक्षा नीति के तहत डिबार विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगाई गई है। जरूरी होने पर पर राजकीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र तो बनाया जा सकता है, लेकिन उसका शत प्रतिशत स्टाफ हटाकर अन्य स्कूलों के स्टाफ की मदद से परीक्षा कराने का प्रावधान है। उन्होंने बताया इस बार डिबार घोषित किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।