{"_id":"36-106958","slug":"Fatehpur-106958-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 से
Fatehpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्राचीन सिद्धपीठ कालिका मंदिर का वार्षिकोत्सव तेइस नवंबर से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों पर श्रीकालिका जी मंदिर समिति की बैठक में चर्चा की गई। वार्षिकोत्सव को भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्षिकोत्सव के पहले दिन 23 नवंबर को सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 से 28 नवंबर तक महाशतचंदी यज्ञ का अनुष्ठान किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी जाएंगी। दोपहर दो बजे से सत्संग/प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। 27 नवंबर को शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। 28 नवंबर को पूर्णाहुतियां दी जाएगी। इस दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।