{"_id":"36-106458","slug":"Fatehpur-106458-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में गीत-संगीत से समां बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में गीत-संगीत से समां बांधी
Fatehpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में वाद्य यंत्रों की बीच छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्रा विनीता, संगीता ने अन्य छात्राओं के साथ ईश वंदना देवा श्री गणेश: पेश की। इसके बाद मुख्य अतिथि, अध्यक्ष प्रभूदत्त दीक्षित, कालेज के संस्थापक पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता, प्रबंधक विकास गुप्ता का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद छात्रा प्रगति गुप्ता, सोनम, पूजा, अजिता, प्रियंका, कोमल, विनीता, संगीता, रोमा, शिवांगी, आरती, तनु, प्रगति ने वीणा वरदायिनी, हंस वाहिनी के स्वरों वाली वंदना पेश की। सरस्वती वंदना के बाद मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करने का सिलसिला चला। यशी गुप्ता, माधुरी ,कनक , नैंसी, आयुषी, सुशीला व कल्पना, स्तुति व स्नेहा ने गीत पेश किया। दाता सुन अंतिमा, प्रगति तथा डाडिया नृत्य अर्चना और रश्मि ने प्रस्तुत करके तालियां पीटने के लिए मजबूर कर दिया। इनके अलावा कार्यक्रम में लोकगीत, शिर्डी वाले बाबा, रंगीलो मारो डोलना, डोला रे डेला आदि गीत प्रस्तुत करके छात्राओं ने श्रोताओं ने भाव विभोर करने में कोर कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिला राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, कालेज के प्रधानाचार्य शिवप्रकाश गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता समेत बड़ी तादाद में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। संचालन रंजना शुक्ला और शिक्षक भोला प्रसाद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन