फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   995 nominations for the post of village head sold

ग्राम प्रधान पद के 995 नामांकन पत्र बिके

Thu, 19 Nov 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
995 nominations for the post of village head sold
ग्राम पंचायत के तीसरे चरण के पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव के दावेदार गुरुवार से सामने आने लगे। नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन भिटौरा, हंसवा व हथगाम ब्लाक क्षेत्र से प्रधानी के लिए 995 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि सदस्य पद के 523 पर्चे बिके। सबसे ज्यादा नामांकन हथगाम ब्लाक व सबसे कम हंसवा ब्लाक में हुए।
विज्ञापन



तीसरे चरण के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिसमें 39 न्याय पंचायत, 214 ग्राम पंचायत, 2712 ग्राम पंचायत वार्ड शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला की देख-रेख में तीसरे चरण के दावेदारों को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई।
विज्ञापन



 आरओ व एआरओ बराबर नामांकन पत्रों की बिक्री का जायजा लेेते रहे। नामांकन पत्र खरीदने के लिए आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाएं भी घर की दहलीज से बाहर आईं। नजीर के तौर पर हथगाम ब्लाक को लं,े तो यहां पर प्रधानी के लिए खरीदे गए 323 पर्चे लेने वालों में 148 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भिटौरा ब्लाक के 81 ग्राम पंचायत सीटों पर प्रधान पद के 326 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि सदस्य के 1013 पदों के लिए 175 लोग आगे आए।  वहीं, हथगाम ब्लाक से 75 ग्राम पंचायत सीटों पर प्रधान पद के लिए 323 व सदस्य के 937 पदों के लिए 208 नामांकन पत्र खरीदे गए।


उधर, हंसवा ब्लाक से 58 ग्राम पंचायत सीटों पर प्रधान पद के लिए  316 पर्चे खरीदे गए जबकि सदस्य के 762 पदों के 140 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed