{"_id":"68d04f4d2342118cf40e7181","slug":"96721-rupees-fraudulently-withdrawn-from-a-youths-account-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1273537-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक के खाते से 96 हजार 721 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक के खाते से 96 हजार 721 रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से 96 हजार 721 की रकम पार कर दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले की शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दंदवा गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल फोन पर छह सितंबर को आशा बहू ममता पांडेय की कॉल आई। कॉल पर एक युवक भी था।
युवक ने आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर खाते से यूपीआई के जरिये 96 हजार 721 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। साइबर थाना प्रभारी निवासी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।