फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   96% of the eternal and the happiest Mishra did the top of the district

96% पाकर शाश्वत और हर्षित मिश्रा ने किया जिला टॉप

Sun, 27 May 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 27 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
96% of the eternal and the happiest Mishra did the top of the district
छात्र - फोटो : student
सीबीएसई इंटर परीक्षा में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने जिला टॉप किया। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल दूसरे और सेंट जेवियर्स तीसरे स्थान पर रहा। जिले का परीक्षा परिणाम 88.39 प्रतिशत रहा।    
विज्ञापन

 
सीबीएसई से संचालित जिले में कुल छह सीनियर सेकेंड्री स्कूल हैं। इनमें इंटर के कुल 672 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 594 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 26 बच्चों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के शाश्वत और हर्षित मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। छात्राओं में इसी स्कूल की आस्था जायसवाल 95.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनी। सीपीएसए के कुशाग्र 94.6 प्रतिशत अंक पाकर छात्रों में सेकेंड टॉपर रहे। इसके बाद महर्षि विद्या मंदिर की निधि श्रीवास्तव ने 94.4 प्रतिशत, संस्कृति सिंह ने 94.2, सत्यम श्रीवास्तव ने 94.2, सत्यम श्रीवास्तव ने 94.2, प्रशांत लोधी ने 94 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के अनुज सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल को जिले में तीसरा स्थान दिलाया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 297, सीपीएस के 175, सेंट जेवियर्स के 66, सेंट मेरी के 15, नूरुलहुदा के 13, जवाहर नवोदय स्कूल बिंदकी के कुल 28 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभी सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में सुबह 10 बजे से ही बच्चों में परीक्षा परिणाम देखने के लिए उत्साह दिखा। कई बच्चे अभिभावकों के साथ परीक्षा परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे से जैसे ही परिणाम आने की शुरूआत हुई, तो बच्चे खुशी से उछल पड़े। मिठाई लेकर पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई, वहीं स्कूलों में मिठाई बांटने का दौर चला। टॉपर बच्चों को शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।


महर्षि के प्रधानाचार्य एके मिश्रा, सीपीएस के प्रधानाचार्य विरिंदर सिंह मोडगिल, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, नवोदय के प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने बच्चों को मिठाई बांटी। सीबीएसई के नोडल अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण बच्चों को बधाई दी और परीक्षा में असफल बच्चों अगले साल अधिक मेहनत से पढ़ाई करके टॉपर बनने के लिए हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed