फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   95 thousand cash and jewelery worth three lakhs stolen from two houses by breaking the lock

Fatehpur News: ताला तोड़कर दो घरों से 95 हजार नकदी व तीन लाख के जेवर चोरी

Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
95 thousand cash and jewelery worth three lakhs stolen from two houses by breaking the lock
खागा। हरदों वार्ड और भोगलपुर गांव के दो घरों के शनिवार रात ताले तोड़कर 95 हजार रुपये और तीन लाख से अधिक के जेवरात चोर चुरा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हरदों निवासी रवि कुमार ने कोतवाली में बताया कि वह शनिवार की शाम ताला लगाकर परिवार के एक शख्स की तबीयत बिगड़ी होने की खबर पर शहर गए थे। पड़ोसी ने रविवार सुबह घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी सोने की झुमकी व अन्य जेवरात चुरा ले गए हैं। उधर, भोगलपुर चौराहा के रहने वाले विजय बहादुर पाल ने बताया कि चौराहे पर उनके दो घर बने हुए हैं। दोनों घरों में परिवार के लोग आते-जाते हैं। पुराने घर में रात को ताला बंद रहता है। चोर रात को ताला तोड़कर कमरे तक पहुंचे। अलमारी का लाकर तोड़कर 55 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी पयल, बिछिया, गैस सिलिंडर व गृहस्थी का अन्य सामान चोरी कर ले गए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन

रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोर बेखौफ हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी ने किसी घर व दुकान का ताला तोड़कर वारदात हो रही है। घर में मकान मालिक ताला बंद कर जाते हैं, वहां चोरी हो जाती है। धरपकड़ नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed