फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   940 liters of oil stolen from six transformers of the Lalauli feeder.

Fatehpur News: ललौली फीडर के छह ट्रांसफार्मरों से 940 लीटर तेल चोरी

Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
940 liters of oil stolen from six transformers of the Lalauli feeder.
बहुआ। उपकेंद्र बहुआ के ललौली फीडर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे राजकीय नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से 940 लीटर तेल चोर चोरी कर ले गए। ये ट्रांसफार्मर 28 व 29 मई को आई आंधी के कारण पोल टूटने से गिरकर पड़े थे। अवर अभियंता की सूचना पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के उपकेंद्र बहुआ के अवर अभियंता केतकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उपकेंद्र से 11 केवीए ललौली फीडर लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। 28 मई की रात आई आंधी में सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए थे। इससे कई गांवों की लाइन बाधित हो गई थी। इसी दौरान चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर गिरे ट्रांसफार्मरों से तेल निकाल लिया।
विज्ञापन

उरौली के राजकीय नलकूप संख्या तीन के ट्रांसफार्मर से 170 लीटर, 209 के ट्रांसफार्मर से 170 लीटर, चमारन डेरा गांव के राजकीय नलकूप संख्या 208 के ट्रांसफार्मर से 170 लीटर, ललौली के राजकीय नलकूप संख्या 32 के ट्रांसफार्मर से 170 लीटर, अढ़ावल के राजकीय नलकूप संख्या 04 के ट्रांसफार्मर से 170 लीटर तथा पथरी गांव स्थित 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 90 लीटर तेल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 940 लीटर तेल चोरी कर ले गए हैं। इसकी कीमत करीब 9500 रुपये बताई गई है। इससे सभी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed