फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   94 Candidates Face Off for 11 Posts in District Bar Elections; Voting on the 10th

Fatehpur News: डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव में 11 पदों पर 94 प्रत्याशी आमने-सामने, 10 को मतदान

Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
94 Candidates Face Off for 11 Posts in District Bar Elections; Voting on the 10th
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी न होने के बाद 11 पदों पर 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। 10 अप्रैल को मतदान होगा। 11 अप्रैल को मतगणना होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री समेत 11 पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता आलोक शर्मा, जगनायक सचान, बाबू सिंह यादव, रमेश सिंह भदौरिया, विजय कुमार सिंह, जबकि महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्र, कुलदीप सिंह आर्य, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, शाहजहां चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए छह, कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव प्रकाशन, पुस्तकालय व प्रशासन पद के लिए चार-चार, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए 24 और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए और सहयोग की अपील की है।


मतदान के दौरान प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल
मुख्य चुनाव अधिकारी शिव कुमार अग्निहोत्री ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर बताया कि मतदान के दौरान मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल लेकर मतदान केंद्र में आने वाले मतदाता का बैलेट पेपर निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कचहरी परिसर में बैनर के माध्यम से प्रचार कराने की बात कही। बैठक में प्रत्याशियों ने दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed